अलीगंज। दिवाली के अवसर पर बुधवार को एसडीएम और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बाजार से तेल और मिठाई के सेंपल भरे। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। जिसके बाद व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
बुधवार सुबह एसडीएम अलीगंज महेंद्र सिंह तंवर और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मिलावटी तेल और मिठाइयों पर रोक लगाने के लिए बाजार में छापामार कार्रवाई की।
इस दौरान एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में आधा दर्जन तेल और घी के सेंपल भरवाए। वहीं इस कार्रवाई से बाजार में देखते ही देखते हड़कंप मच गया और एक-एक कर दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गए। चूंकि दिवाली का माहौल था इसलिए टीम के जाने के बाद दुकानदारों ने डरते-डरते अपनी दुकानें खोलीं।