फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली का त्योहार भुनाने की तैयारी में दावेदार

विज्ञापन
मिठाई
विज्ञापन
एटा। निकाय चुनाव के दावेदारों के लिए दिवाली का त्योहार चुनावी तैयारी के लिहाज से अहम साबित हो रहा है। त्योहार को भुनाने के लिए दावेदार जुटे हुए हैं। मतदाताओं के घर के चक्कर काटने के साथ-साथ तोहफों का दौर चल रहा है। लोगों को बधाई संदेशों के साथ मिठाई भेजी जा रही है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद दावेदार हर हथकंडा अपनाने में जुट गए हैं। दिवाली के त्योहार को भुनाने के लिए दावेदार मतदाताओं के घर की परिक्रमा में जुटे हैं। आलम यह है कि मतदाताओं को बधाई देने के साथ-साथ मिठाई और तोहफे भेजे जा रहे हैं। मतदाताओें से मिलकर अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील की जा रही है। दरअसल, अधिसूचना जारी होने के बाद आचार संहिता के चलते दावेदार मतदाताओं को यूं रुझाया नहीं जा सकेगा। ऐसे में दिवाली के दस्तूर के साथ मतदाताओं के दिल में जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
-----------
दावेदारों ने जमा किए आवेदन
समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदाराें ने मंगलवार को आवेदन जमा किए। सपा कार्यालय पर पूरे दिन दावेदारों की कतार लगी रही। इस मौके पर एटा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के दावेदार सुनील यादव और शराफत हुसैन काले समेत तमाम दावेदारों ने आवेदन जमा किए। सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने बताया कि हर निकाय से चार से पांच आवेदन आए हैं। इन पर चयन समिति आखिरी फैसला लेगी।
विज्ञापन

-----------
नायब तहसीलदार की पत्नी भी भरेंगी दम
एटा नगर पालिका सीट महिला होने के बाद किरावली के नायाब तहसीलदार जमशेद आलम की पत्नी हाजरा बेगम भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनका कहना है यदि कोई राजनीतिक दल टिकट नहीं देगा, तो निर्दलीय उतरेंगी। उनका एटा की तस्वीर बदलने का सपना है।
----------
शुरू हुआ दल बदलने का दौर : फोटो
चुनाव नजदीक आते ही दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर सपा के जिला सचिव इसरार अहमद के नेतृत्व में सात कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चोब सिंह और प्रदेश सचिव प्रमोद गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में इश्तियाक अली बेग, भगवत स्वरूप शर्मा, अहमद ठेकेदार, राशिद, जाविद, आशिक, समीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें