फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। हरियाणा पुलिस ने मंगलवार की शाम थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन में दबिश दी। पुलिस गांव से एक युवक को उठाकर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर छह में छह अक्तूबर को श्रमिकों के बीच हुए विवाद के दौरान थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नवादा निवासी संजीव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में थाना नारखी के गांव असन निवासी संतोष पुत्र महावीर सिंह कुशवाह का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन


घटना के बाद ही से संतोष कुशवाह गुरुग्राम से भागकर अपने गांव आ गया था। संतोष की तलाश में हरियाणा पुलिस मंगलवार को थाना नारखी में आई थी। हरियाणा पुलिस ने थाना पुलिस को साथ लेकर गांव असन में दबिश दी। दबिश के दौरान संतोष को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नारखी एसपी सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने हत्याआरोपी की तलाश में दबिश दी थी। असन गांव से एक युवक को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें