फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव पहाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। बुधवार को युवक की हत्या करके शव को बरसाना में विलासगढ़ की पहाड़ियों में पेड़ पर लटकाने की कोशिश की गई। हत्या को आत्महत्या में बदलने में असफल हुए हत्यारे शव को पहाड़ियों पर फेंककर भाग खड़े हुए। युवक की हत्या से पहले उसे खाने की चीज में जहर दिया गया होगा। शरीर पर नील से यह स्पष्ट हो रहा है। मुंह और नाक से बह रहा खून उसके साथ हुई मारपीट की तरफ भी इशारा कर रहा है। युवक मंगलवार की दोपहर से गायब था। पिता ने अज्ञात केे खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना बरसाना के मोहल्ला तेहिया निवासी रौनक (18) पुत्र बच्चू मंगलवार की दोपहर घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। गायब हुए युवक को परिजनों ने तलाश पर उसका सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह विलासगढ़ की पहाड़ियों पर युवक का शव मिलने की खबर पर परिजन पहुंचे तो लहूलुहान पड़ा देखकर दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। तीन भाइयों में सबसे छोटा रौनक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। रौनक की हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए साड़ी का फंदा डालकर पेड़ पर लटकाया गया। फंदे का एक टुकड़ा पेड़ की डाली पर बंधा मिला तो दूसरा फंदा पहाड़ी पर पड़ा मिला। इंचार्ज उदयवीर सिंह ने बताया कि अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें