मैनपुरी। प्रदूषण मुक्त दिवाली के लिए समाजसेवी भी प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को समाजसेवी प्रमोद दुबे बाबा ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ दिलाई।
प्रमोद दुबे बाबा ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्हें दिवाली प्रदूषणमुक्त करने, पर्यावरण की रक्षा को अभियान चलाने की सलाह दी। वॉलीबाल कोच धीरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को प्रदूषण से होने वाले नुकसान की जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण युक्त वातावरण कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है। बीमारियों से बचने के लिए प्रदूषण मुक्त दिवाली मनानी होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपने घरों पर विशेष सफाई अभियान चलाएं और प्रदूषण मुक्त दिवाली के लिए घर के सभी लोगों को प्रेरित करें। संदीप कुमार, सोनू, मोनू, अपनेश, राहुल यादव, शिवम कुमार, विकास कुमार, विकास यादव, अर्जुन, अभिषेक, अनुज कुमार, सचिन कुमार आदि रहे।