एटा। जीटी रोड स्थित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आदर्श जनता इंटर कालेज घुटलई की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रीड्राधिकारी सिराजुद्दीन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच स्टेडियम एकादश और जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम एकादश की टीम 3-1 से विजयी रही। फाइनल मैच स्टेडियम एकादश और आदर्श जनता इंटर कालेज घुटलई के बीच खेला गया। जिसमें घुटलई की टीम ने स्टेडियम की टीम को 2-0 से हरा दिया। प्रतिभावान खिलाड़ी सिद्धार्थ को दो गोल करने पर एसडीएम डा. संजीव कुमार ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में देवराज थापा, वासिफ अली रहमानी, पंकज यादव, अभय कुमार, राजीव यादव, श्याम यादव, आशुतोष शर्मा समेत तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।
खेल दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डा. अभय कुमार ने कहा कि प्रत्येक छात्र को खेलों में ईमानदारी एवं मेहनत के साथ प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम को छात्रा पूनम, अनुपम, हिमांशी, प्रिया, सुनील यादव, दुर्वाश यादव, डा. विभा, डा. निहारिका तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अनिल कुमार गौतम, तेजेन्द्र यादव, डा. विजय सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
कासगंज।
जिला खेल कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भिटौना की टीम ने विजय हासिल की। खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उप क्रीड़ाधिकारी डा. मंजूर आलम अंसारी ने कहा कि किसी भी खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए जरूरी है कि उसका प्रतिदिन अभ्यास दिया जाए। उन्होंने टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया और खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। जनपद की चार टीमों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौना एवं केए कालेज की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में 1-0 से भिटौना की टीम ने केए कालेज की टीम को हरा दिया। प्राचार्य बीके तोमर ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों का पुरस्कृत किया। खेल प्रतियोगिता के दौरान केए कालेज खेल प्रभारी डा. प्रवीन जादौन, जिला बेसिक पीटीआई राजेंद्र सिंह, ब्लॉक पीटीआई राजेंद्र, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
वीके जैन कालेज में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं
कासगंज
। वीके जैन कालेज आफ एजुकेशन में मंगलवार को खेल दिवस पर इनडोर व आउटडोर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बीएड व बीटीसी के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक विनय कुमार जैन ने कहा कि मोबाइल गेमों से मानसिक विकास पर दुष्प्रभाव होता है। बच्चे और अन्य खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन करें। मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। इस दौरान इनडोर गेम लूडो, कैरम व शतंरत हुए जबकि आउटडोर गेमों में खो-खो प्रतियोगिता आयेाजित हुई। यश जैन, प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी गौरव माहेष्वरी, नवनीत शर्मा, पूनेश कुमार, अरुणा जौहरी, अपेक्षा माहेश्वरी, अंजली शर्मा आदि मौजूद रहे।