एटा। सड़क हादसे में हुई युवक हेमेंद्र की मौत के बाद एटा-टूंडला मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाकर पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले 45 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस पर पुलिस आरोपियों की जांच कर तलाश कर रही है।
आगरा मोती महल निवासी युवक हेमेंद्र पुत्र रामप्रकाश की शनिवार को रोडवेज बस की टक्कर से सकरौली क्षेत्र के इसौली के पास मौत हो गई थी। इसके बाद आस पास के गांव के लोगों ने घटना से आक्रोशित होकर एटा टूंडला मार्ग पर जाम लगा दिया था। इसे हटवाने की कहने पर भीड़ ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की करते हुए उनसे अभद्रता की थी। साथ ही पुलिस को सरकारी कार्य नहीं करने दिया। इसकी रिपोर्ट एसआई कृतपाल ने प्रवीन पुत्र गेंदालाल निवासी कल्यानगढ़ी थाना नारखी फिरोजाबाद सहित 26 नामजद और 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। इस पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।