फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सरकारी भवन में जल्द लगाएं अग्निशमन यंत्र

विज्ञापन
लगी आग
विज्ञापन
मैनपुरी। सभी सरकारी भवनों में अग्निशमन यंत्रों को लगाए जाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वहीं समय-समय पर उनकी देखभाल भी जरूरी रूप से की जाए। यह आदेश मुख्य सचिव राजीव कुमार ने डीएम को भेजे फैक्स भेजे गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी भी कई सरकारी इमारतों में अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए है। जहां लगे हैं उनकी ठीक तरह से देखभाल नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी जिला अधिकारी भवन निर्माण से पहले उत्तर प्रदेश अगिभनशमन विभाग से मानचित्र का परीक्षण कराकर एनओसी प्राप्त करें।

वहीं समय-समय पर यंत्रों के वॉल्व को भी चेक करते रहना चाहिए। इन भवनों में दो सालों तक प्रत्येक तीन महीने में एक बार भवन में रहने या काम करने वालों से फायर ड्रिल कराया जाए। वहीं आपातकालीन स्थिति में उपकरणों का संचालन किस प्रकार करना है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर आग लग गई थी। इसके बाद भवन की समीक्षा में व्यवस्थाओं का अभाव था। विभाग कि कई बार सुधार के लिए कहा गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि अगिभनशमन यंत्र को चलने के लिए किसी व्यक्ति को प्रशिक्षित नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें