फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक फिरोजाबाद में 140 विवाह पंजीयन हुए

विज्ञापन
marriage logo - फोटो : google
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विवाह का पंजीयन अभी तक तहसीलों में संख्या काफी कम है। यही कारण रहा वित्तीय वर्ष 2017 में मात्र 140 विवाह रजिस्टर्ड हुए। ग्रामीण तहसीलों में यह संख्या और कम है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम समाज के विवाह के पंजीयन कराना अनिवार्य करने को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। लेकिन पंजीकरण नहीं कराने वालों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की ओर से शासनादेश जारी होने की तिथि से ही विवाह व निकाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस दौरान जब तहसीलों में विवाहके होने वाले रजिस्ट्रेशन को देखा तो सदर तहसील में वित्तीय वर्ष 2017 में अभी तक मात्र 140 विवाह ही पंजीयन हुए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह संख्या काफी कम है। तहसीलों में सब रजिस्ट्रार के ही कार्यालय में होने वाले विवाह रजिस्ट्रेशन के संबंध में कहा कि अनिवार्य किए जाने के बाद ही रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या बढ़ेगी लेकिन अभी पंजीयन कराने बहुत कम ही लोग आते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें