फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे में बदमाशों ने नौ घरों में की लूटपाट

विज्ञापन
गांव औनपुरा में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमापुर (कासगंज)।
विज्ञापन

बदमाशों ने क्षेत्र के कई गांवों में रात भर तांडव मचाया। रात में आध दर्जन ग्रामों में बदमाशों ने दस्तक दी। बदमाशों ने लूट, गोली कांड नकबजनी आदि वारदातों को अंजाम दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वारदातों की तहरीर पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए।
ग्राम सरसईनरु मे बदमाश वीरभान पुत्र नेकसे के घर में दीवार फांदकर घुस गए। बदमाशों ने गृहस्वामी एवं उनकी पत्नी को बंधकर बनाकर लूट की। यहां से बदमाश 13 तोला सोना, तीन किलो चांदी के आभूषण, एवं 10 हजार की नकदी लूट ले गए।
विज्ञापन

दलवीर सिंह पुत्र चंदपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने 15 हजार रुपये की नकदी एवं आभूषण लूटे।
डाक कर्मी सतीश के घर में बदमाश छत के रास्ते घुस गए। उनके पुत्र ने बदमाशों को देख लिया। उसने शोर मचा दिया, इससे वे बिना वारदात को अंजाम दिए भाग गए।
गवेंद्र पुत्र युवराज के घर से बदमाशों ने 10 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल आदि लूट लिए।
वहीं राव साहब के यहां बदमाश शोर होने पर लूटपाट नहीं कर सके।
नगला ताड़ में बदमाश रनवीर सिंह के मकान में घुस गए। यहां से आभूषण चुराए।
ग्राम अल्लीपुर में बदमाशों ने घर में मुकेश के घर में वारदात करने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों को देखकर मुकेश ने ललकारा तो उसे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने एवं गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। खुद को घिरता देख बदमाश भाग गए। मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसे डाक्टरों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
ग्राम अशोकपुर प्रताप सिंह के घर में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उनकी तबियत खराब होने पर परिवारीजन अलीगढ़ गए हुए थे। यहां से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन

मुनि नगर में अंसार मियां पुत्र रियासत अली के यहां भी नकब लगाकर चोरी की। यहां से लगभग 40 हजार रुपये मूल्य के आभूषण, बर्तन आदि चोरी कर लिए गए।
रात भर चकरघिन्नी बनी रही पुलिस
कासगंज। अमापुर थाने की पुलिस बदमाशों की दस्तक से रात भर चकरघिन्नी बनी रही। पुलिस के पास लगातार एक के बाद एक फोन आते रहे, जिससे पुलिस भागती रही। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने पांच गांव में तो वारदात को अंजाम दिया, लेकिन कई गांव में ग्रामीणों के जाग जाने एवं पुलिस की सक्रियता हो जाने पर बदमाश वारदात को अंजाम दिए बिना ही भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें