फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी कारखाने में कार्य के दौरान मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला मोहल्ला स्थित एक चूड़ी कारखाने में काम करते समय श्रमिक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित श्रमिकों ने कारखाने में नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


कोटला मोहल्ला स्थित प्रेम ग्लास वर्क्स में महेश (40) 25 साल से चूड़ी मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार की सुबह छह बजे वह कारखाने में कार्य करने पहुंचे। करीब नौ बजे महेश को प्यास लगी तो वह पानी पीने चला गया। इस दौरान वह गिर गया। सेवायोजक और श्रमिक उसे तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर श्रमिकाें ने काम बंद कर दिया। श्रमिक एकत्रित होकर कारखाने से बाहर निकल गए। नारेबाजी करने लगे। सूचना पर थाना दक्षिण एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

बाद में परिवारीजन महेश के शव को लेकर फिर से कारखाने पहुंच गए। सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी विक्टर जोन कारखाने पहुंचे। कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ के मंत्री भूरी सिंह यादव और श्रम प्रवर्तन अधिकारी के मध्य हुए समझौते के बाद सेवायोजक द्वारा मृतक की मां को क्षतिपूर्ति के रूप में पांच लाख की धनराशि प्रदान की गई।
विज्ञापन


परिवार में दूसरे नंबर का था महेश
कारखाने में कार्य के दौरान मृतक महेश के परिवार की स्थिति काफी खराब है। उसके परिवार में एक बूढ़ी मां है। परिवार में तीन भाई है। बड़े भाई का नाम सुरेश है। महेश दूसरे नंबर का था। 40 साल उम्र होने के बाद भी उसकी शादी नहीं हो सकी थी। बलवीर तीसरे नंबर था। वह दिव्यांग है। सुरेश व महेश मिलकर किसी परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें