आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय पहली बार बीएससी कृषि और बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षा कराने जा रहा है। दोनों की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को आगरा कालेज में होगी।
प्रवेश परीक्षा प्रभारी डा. संजीव शर्मा ने बताया कि दो घंटे की परीक्षा सुबह दस से शुरू होगी। जिन छात्रों को प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहा, ऐसे छात्र प्रवेश फार्म जमा करने की स्लिप लेकर केंद्र पर पहुंचे।
उन्हें स्लिप देखकर प्रवेश पत्र दिया जाएगा। अगर फार्म भरने के दौरान गलती हुई है, तो अभ्यर्थी को केंद्र पर इसकी जानकारी देनी होगी ताकि उसमें सुधार किया जा सके।