फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मेें फुहार लेकर आया तीज का त्योहार

विज्ञापन
हरियाली तीज - फोटो : Bureau
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

सावन में बारिश की फुहारें, झूला झूलने को बेताब मन और सखियों संग हंसी ठिठोली। फिजा में चारों ओर हरियाली है, तो मन भी हरियल होने के लिए बेसब्र है। हरियाली तीज को लेकर महिलाओं की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा उत्सुक तो नवविवाहिताएं हैं। अपने-अपने तरीके से तीज को मनाने की तैयारी की है।
वैसे तो हरियाली तीज का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा, लेकिन इसकी तैयारी शुरु हो चुकी है। बाजारों में भी रौनक और नवविवाहिताओं की भीड़ दिखाई दे रही है। मेंहदी, सौंदर्य उत्पादों के साथ साड़ी और चूड़ी की खासी डिमांड है। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग फुल है। बेटियों के घर मायके से सिंधारा भेजने का दौर शुरू हो चुका है। सिंधारा में साड़ियां, तोहफे और घेवर, चूड़ी, झूला झूलने का सामान भेजने की परंपरा है। पहली तीज को लेकर नवविवाहिताएं उत्साहित नजर आ रही हैं। पटियाली गेट निवासी शिवानी वार्ष्णेय कहती हैं कि उनके लिए हरियाली तीज का त्योहार बेहद खास है। इस बार तीज पर व्रत रखूंगी।
विज्ञापन


गली धानमील निवासी श्रद्धा सहाय कहती हैं कि तीज पर मायके आई हूं। फ्रेंडस के साथ तीज प्लानिंग की है। अब शहर में बाग तो हैं नहीं इसलिए घर पर झूला झूलेंगे और तीज को पारंपरिक तौर पर मनाएंगे। आशीष कांपलेक्स निवासी रुपल गुप्ता का कहना है कि तीज पर विवाहिताएं सुखी दांपत्य जीवन की कामना कर व्रत रखती हैं। मेरे लिए यह व्रत रखने का पहला मौका है। गांव सराय जवाहरपुर निवासी सरोज कहती हैं कि हरियाली तीज को लेकर विशेष तैयारी की है। मायके में तो तीज पर खूब मस्ती करते थे। ससुराल में ननद के साथ झूला झूलने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


साड़ी विक्रेताआें ने उतारे बाजार में ऑफर्स
वहीं त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए बाजार भी तैयार हो रहा है। जीएसटी के बाद सुस्त पड़े बाजार को पटरी पर लाने के लिए व्यापारियों ने आफर उतार दिए हैं। गांधी मार्केट स्थित एक साड़ी विक्रेता ने सावन के लिए ऑफर निकाला है। इिसमें एक साड़ी खरीदने पर दूसरी साड़ी मुफ्त दी जा रही है। वहीं एक दुकान पर साड़ी खरीदने पर सीधी 25 फीसद की छूट दी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी के बाद से व्यापार ठंडा पड़ा है। अब बाजार में थोड़ी रौनक दिखाई देनी शुरू हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें