फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन पर ऊर्जा मंत्री के सामने हंगामा

विज्ञापन
मंत्री श्रीकांत शमा - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। रविवार को खंडेलवाल सेवा सदन में बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन वितरित कर रहे ऊर्जा मंत्री के सामने हंगामा हो गया। कुछ कालोनियों के लोगों ने विद्युत कर्मचारियों पर कनेक्शन के नाम पर पैसे की मांग करने का आरोप लगाकर सभी को सकते में डाल दिया। डीएम ने हंगामा करने वालों यह कहकर शांत किया कि उनकी कालोनी में भी जल्दी कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए रविवार को गोवर्धन रोड पर स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में शिविर लगाया गया था। यहां सुबह से ही भीड़ लग गई थी। बीपीएल परिवारों के साथ ही वह लोग भी पहुंचे थे जिन्होंने आसान किश्तों में कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा कनेक्शन प्रदान कर रहे थे इसी दौरान एटीवी फैक्ट्री के पीछे बनीं कालोनियों के लोग कनेक्शन के लिए हंगामा करने लगे। इनकी शिकायत थी कि बिजली वाले उनकी कालोनी में कनेक्शन जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पैसों की मांग की जा रही है। आरोप लगाया कि एक तरफ तो सरकार हर घर को बिजली देने का वादा कर रही है, दूसरी ओर अधिकारी कनेक्शन जारी नहीं कर रहे। डीवीएनल के एमडी एसके वर्मा, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया।

एमडी का कहना था कि अविकसित निजी कालोनियों में सरकारी खर्चे पर विद्युतीकरण संभव नहीं है। बाद में ऊर्जा मंत्री ने हाल ही में जारी तीन एपीएल कनेक्शन पर एक खंभे की लाइन बनाने के निर्देश दिए। राधिका बिहार के एक बुजुर्ग ने अस्थाई कनेक्शन जारी न करने को लेकर हंगामा किया, तो आनन फानन में उसका कनेक्शन जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें