फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की वजह से मतदाता पंजीकरण अभियान हुआ फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। निर्वाचक नामावलियों में छूट गए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए रविवार को विशेष पंजीकरण अभियान चलाया गया। बारिश की वजह से इस दौरान कई जगह बीएलओ नहीं पहुंचे तो कहीं विद्यालय ही नहीं खुले। ऐसे में तमाम लोग बिना पंजीकरण के ही लौट गए। लोग बारिश में परेशान हुए।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2017 को 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके और विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों से छूट गए 18 से 21 वर्ष की आयु के मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए एक जुलाई से 21 जुलाई तक मतदाता पंजीकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के मतदान केंद्र पर बीएलओ को पहुंचकर मतदाताओं का पंजीकरण करना था। बालाजीपुर स्थित जीएल पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर बारिश होने के बाद स्कूल का गेट ही नहीं खुला। यहां बीएलओ तथा अन्य लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे। ऐसी ही तमाम स्थानों से और भी शिकायतें मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें