फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद बीज की 19 दुकानों पर छापेमारी

विज्ञापन
छापेमारी करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। कृषि विभाग के अधिकारियाें ने तहसील क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम के साथ छापा मारा। जिले भर में 19 दुकानों पर छापा मारकर 17 दुकानों से खाद के नमूने लिए। कमियां मिलने पर दो दुकानों के लाइसेेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने एसडीएम किशनी के साथ तहसील किशनी, एसडीएम भोगांव के साथ तहसील भोगांव, उप निदेशक कृषि यूबीसिंह गौतम ने एसडीएम मैनपुरी के साथ तहसील मैनपुरी, एसडीएम कुरावली के साथ तहसील कुरावली, कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटियार ने एसडीएम करहल के साथ करहल, एसडीएम धिरोर के साथ घिरोर तहसील क्षेत्र में खाद बीज की दुकानों पर छापे मारे। कृषि विभाग की टीमों ने 19 दुकानों पर छापे मारकर 17 खाद के नमूने लिए। ज्वाला प्रसाद ट्रेडर्स ज्योंती, प्रकाश सीड़िंग कंपनी भोगांव के लाइसेंस कमियां मिलने पर निलंबित कर दिए गए हैं।

किशनी तहसील के कटरा में कीर्ति खाद भंडार, शिव खाद भंडार, पांडेय खाद भंडार को चेक किया। दुकानों पर रखे स्टाक का मिलान किया गया। दुकानदारों के अभिलेख चेक किए। खाद की बोरियों में सीरियल नंबर अंकित नहीं मिला। दुकानों पर स्टाक बोर्ड नहीं मिला। अधिकारियों ने हिदायत दी कि अभिलेख सही रखे जाएं। स्टाक बोर्ड पर हर चीज को साफ साफ अंकित किया जाए।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने डीएपी की बोरियों की स्वयं गिनती कर स्टाक से मिलान किया। खाद की बोरियों की छल्ली लगाने, नंबर अंकित करने की जानकारी दुकानदारों को दी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया शीघ्र ही सभी दुकानदारों को बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें किसानों को खाद बीज लेते समय अपना आधार कार्ड नंबर देने के साथ ही अपना अंगूठा लगाना होगा। जिससे खाद बीज की दुकानों से बिक्री में पारदर्शिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें