फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा पंडितजी का गांव

विज्ञापन
Demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का गांव नगला चंद्रभान अब पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। सूबे की सरकार ने अपने बजट में गांव के विकास और उसमें पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार योजनाओं के लिए 5 करोड़ की धनराशि आवंटित की है।
विज्ञापन


फरह निकट नगला चंद्रभान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली है। यहां उनकी वो कुटिया भी है जिसमें वो आखिरी दिनों में रहे थे। लेकिन अभी तक की सरकारों ने इस गांव की तरफ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कुछ खास कार्य नहीं किया। जबकि मथुरा में रिकॉर्ड 4 करोड़ पर्यटकों का आगमन होता है।

योगी सरकार ने अपने बजट में इस गांव में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पांच करोड़ का बजट जारी किया है। इसमें गांव में पार्क, फाउंटेन, ओपन थियेटर सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। यहां पर्यटन विभाग की ओर से एक ऑडियो-वीडियो गैलरी बनाने का भी प्रस्ताव है। जिसमें यहां आने वाले पर्यटकों को पंडित की मानवता के प्रति सोच, सादगी भरी जीवनशैली को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें