दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव पुखरा निवासी 18 वर्षीय युवक का शव मंगलवार सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनाें का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। हालांकि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
थाना क्षेत्र के गांव पुखरा निवासी अशोक (18) पुत्र अनोखेलाल सोमवार रात गांव में आयोजित लग्न कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसके बाद वह घर आ गया और कमरे में सो गया। देररात वह उठकर कहीं चला गया।
मंगलवार सुबह अशोक को घर में न देखकर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अशोक ने खुदकुशी की है। हालांकि वह कारण स्पष्ट नहीं कर सके।