फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा ने दी जान: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, परिवार में मची चीख-पुकार

Fri, 13 Nov 2026 03:00 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के श्यामो गांव में 18 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा नूरी ने बृहस्पतिवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता क्षेत्र के गांव श्यामो में बृहस्पतिवार की रात 18 वर्षीय छात्रा ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। बेटी के इस आत्मघाती कदम से परिजन की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन


गांव श्यामो निवासी रमजान की पुत्री नूरी कक्षा 11 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उसने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगा लिया। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर परिजन को शक हुआ। देखने पर नूरी फंदे पर लटकी मिली। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नूरी पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसका सबसे छोटा भाई ईशू है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र कुमार नागर ने बताया कि छात्रा के खुदकुशी करने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें