फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी में 'पसीने' छुड़ा देगा ट्रेन का सफर, मई में ये गाड़ियां हुईं निरस्त

Mon, 29 Apr 2019 08:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। ऐसे में 18 से 29 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के कारण 22 गाड़ियां निरस्त रहेंगी, हालांकि इनमें ज्यादातर साप्ताहिक ट्रेनें हैं। 
विज्ञापन


चार गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है तो दो गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। ऐसी स्थिति में रेल यात्रियों का सफर परेशानी भरा हो सकता है। 

समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद भी ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में मई-जून में आरक्षित सीट मिलना टेढ़ी खीर है। केरला एक्सप्रेस, एसीएपी एक्सप्रेस, अवध, श्रीधाम, तूफान मेल, शताब्दी, राजधानी ट्रेनों में आरक्षित सीटें नहीं बची हैं। ज्यादातर में वेटिंग लंबी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

वहीं रेलवे ने रायरू (धौलपुर) स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के लिए एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन समेत 22 गाड़ियों को निरस्त किया है। इनमें सप्ताह में पांच दिन चलने वाली विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन (अप व डाउन) 18 से 31 मई तक, साप्ताहिक एर्नाकुलम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (अप व डाउन) 18 से 28 मई तक, निजामुद्दीन-तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 21 से 28 मई तक, सप्ताह में दो दिन चलने वाली इंदौर अमृतसर (अप व डाउन) 17 मई से 29 मई तक निरस्त रहेंगी।

आगरा कैंट-ग्वालियर पैसेंजर (अप व डाउन) एक मई से 31 मई तक निरस्त रहेगी। इनके अलावा कोल्हापुर-निजामुद्दीन, नागपुर-अमृतसर, छिंदवाड़ा दिल्ली समेत 10 अन्य ट्रेनें हैं, जोकि आगरा रूट की नहीं हैं। 

गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा कैंट, झांसी के निर्धारित मार्ग के स्थान पर 23 और 30 मई को कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी होकर गुजरेगी। इसी तरह ओखा गोरखपुर भी 19 और 26 मई को कानपुर, उरई, झांसी होकर गुजरेगी। सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस झांसी, आगरा कैंट, टूंडला, कानपुर के निर्धारित मार्ग की जगह झांसी, उरई, कानुपर सेंट्रल के रूट से होकर गुजरेगी। 
विज्ञापन

झांसी-नई दिल्ली सवारी गाड़ी 18 से 30 मई तक आगरा कैंट तक ही चलेगी। इसी तरह हावड़ा-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी 18 से 30 मई तक ग्वालियर तक ही चलेगी। 

नई दिल्ली-तिरुअनंतपुरम (दैनिक) 40 मिनट के लिए धौलपुर-रायरू में रोकी जाएगी। जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस आगरा कैंट में 50 मिनट, आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर झांसी में 80 मिनट, लश्कर एक्सप्रेस झांसी में 75 मिनट रोकी जाएगी। यानी यह गाड़ियां आगरा कैंट और झांसी से अपने निर्धारित समय से इतनी देरी से चलेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें