फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 18 तरणताल और 9 जिम पंजीकृत, अपंजीकृत पर होगी सीलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनपद में संचालित तरणताल, वाटर पार्क और जिम के पंजीकरण अभियान के तहत जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद अब तक 18 तरणताल एवं वाटर पार्क व 9 जिम का पंजीकरण कर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। वहीं 6 तरणताल एवं वाटर पार्क व 2 जिम के आवेदनों का परीक्षण कर निरीक्षण की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा के अनुसार जनपद में बिना पंजीकरण अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित तरणताल, वाटर पार्क, वेव पूल और जिम के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक समिति का गठन किया है। अपर जिलाधिकारी ने समिति को ऐसे सभी अपंजीकृत एवं मानकविहीन संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आगामी कार्य दिवसों में उन्हें सील करने के निर्देश दिए हैं।
समिति जनपद के सभी अपंजीकृत अथवा मानकों का उल्लंघन कर संचालित तरणताल, वाटर पार्क, वेव पूल और जिम का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। जिला प्रशासन ने संचालकों से निर्धारित नियमों के अनुरूप पंजीकरण कराने और मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें