संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में लोगों ने सोने चांदी के जहां आभूषण खरीदे वहीं सोने की कम वजन की गिन्नी और चांदी के सिक्के लोगों के द्वारा खरीदे गए। क्योंकि सोने चांदी की महंगाई के कारण कम बजट होने पर हल्के वजन की गिन्नी और जेवरात लोगों ने खरीदे।
देर रात तक सराफा कारोबारियों की दुकानों व शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। चांदी की मूर्तियां भी लोगों ने खरीदी। सराफा बाजार में पंद्रह से अठारह करोड़ के कारोबार का अनुमान बताया गया है। हर सराफा कारोबारी के यहां ग्राहक नजर आए।