फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चुनाव के लिए मांगी गईं 18 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी

Thu, 18 Apr 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए मांगी गईं 18 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आने वाले दिनों में सफर करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव कराने के लिए मैनपुरी डिपो की 18 और बसें मांगी गई हैं। अच्छी हालत वाली बसों को चिन्हित करके उनको तैयार किया गया है। संबंधित बसों के चालकों को भी निर्धारित समय तक बसों के साथ जाने को कहा गया है।

लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों को भेजने का निर्णय लिया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद मैनपुरी डिपो की 18 बसों को भेजा जाएगा। मैनपुरी डिपो की यह बसें आठ मई को डिपो से रवाना की जाएंगी। इन बसों को पूर्वांचल में चुनाव कराने के लिए परिवहन विभाग ने आवंटित कर दिया है। बस संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने अच्छी हालत वाली 18 बसों को चिन्हित करके उनकी सूची एआरएम को दे दी है। इन बसों के चालकों को तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो में 76 बसों का बेड़ा है। इनमें से दो बसों को जिला प्रशासन पहले ही अधिग्रहीत कर चुका है। सात बसों को शामली में चुनाव कराने के लिए भेजा जा चुका है। मैनपुरी से 25 बसों को दूसरे जिलों में चुनाव कराने के लिए भेजने का निर्णय परिवहन मुख्यालय द्वारा लिया गया है। इनमें से नौ बसें जा चुकी हैं। आने वाले समय में यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। बसों की संख्या कम होने से उनको भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन



बसों की संख्या कम होने पर यात्रियों की समस्या का हल निकाला जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही समय सारिणी में भी परिवर्तन किया जाएगा।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें