सपा की नुक्कड़ सभा में संगीत कार्यक्रम पुलिस ने रोका
मैनपुरी। सपा की नुक्कड़ सभा में धीप में सांसद डिंपल यादव के आने में देरी होने पर संगीत कार्यक्रम शुरू किया गया। सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र निराला, ओमप्रकाश, शिवदयाल, हृदेश, सियाराम यादव ढोलक, हारमोनियम, चिमटा बजाकर गाने बजाने का कार्यक्रम कर रहे थे। पुलिस ने कार्यक्रम को रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध पर कार्यक्रम दोबारा चालू किया गया। संवाद