फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस पर हमला करने वाली नौ महिलाओं सहित 18 आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में 34 नामजद, 10 अज्ञात

Thu, 19 May 2022 11:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हरियाणा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी थी। आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमलाकर उसे छुड़ा लिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के नगला इस्लाम नगर में बुधवार रात को पुलिस टीम पर हुए हमले और आरोपी को छुड़ाने के मामले में नौ महिलाओं सहित 18 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने थाना शेरगढ़ पुलिस के साथ रातभर गांव में दबिश दी। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने लाठी-डंडों के अलावा दो ट्रैक्टर, एक क्रेटा कार बरामद की है। इस मामले में 34 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

आरोपी से बरामद किया था चोरी का फोन

ओएलएक्स पर 36 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सेक्टर-31 फरीदाबाद हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक पवन कुमार, एसआई राजेश कुमार, पुलिस कर्मी अजरुद्दीन और आरिफ के साथ बुधवार दोपहर को थाना शेरगढ़ आए और आरोपी की लोकेशन के आधार पर शेरगढ़ से पुलिस फोर्स लेकर नगला इस्लाम नगर पहुंचे। पुलिस ने यहां से संदिग्ध युवक नौमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे चोरी का फोन बरामद हुआ। 

ग्रामीणों ने कर दिया था हमला 

इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें उपनिरीक्षक कपिल नागर सहित पुलिसकर्मी दुर्वेश कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार और महिला कांस्टेबल ऋतु शर्मा घायल हो गईं। पुलिस टीम पर हुए हमले की सूचना पर आसपास के थानों का पुलिस फोर्स वहां पहुंच गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर-घर की तलाशी ली गई। हमलावरों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

कोसीकलां थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि दबिश के दौरान पुलिस ने शौकीन, रसीद खान, आरिश, तारिफ, रोबिन, मुस्ताक, रिजवान, रासिद निवासी जंघावली और आसिफ निवासी थाना जुरैरा भरतपुर और नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नौ आरोपियों के अलावा राहुल, नौमान, शाकिर, मुफीद, मुकीम, अनीस, जुबैद, भल्ला, तालीम, फारूख, जुनैद, मोव्वी, शईदा, सम्मन, आबाद खान, इकबाल, रफीका, अरशीदा, रपशीना, अरफीना, बरफीना, अमीना, मोसमीना, रेहाना, कईफा सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और आरोपी को छुड़ा लेने का मामला दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें