फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला गवे में घर में लगी आग

विज्ञापन
नगला गवे में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। गांव नगला गवे में एक किसान के घर में रखे छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू करने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। आग में घरेलू सामान, खाद्यान आदि जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आकलन की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला गवे निवासी किसान सत्यवीर कठेरिया के घर में छप्पर डला हुआ था। शुक्रवार की दोपहर अचानक छप्पर में किसी तरह आग लग गई। जब तक आग लगने की जानकारी हुई तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। सत्यवीर ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मगर आग बढती गई और घर की ओर बढने लगी।

इस बीच सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। मगर तब तक आग में काफी नुकसान हो चुका था। किसान के मुताबिक पांच कुंतल गेहूं, कपड़े और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। उधर जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल दीपक कुमार ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की। क्षति आकलन की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें