फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की कोठरी के पास मिला प्रॉपर्टी डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। पांच दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर बेवर थाना क्षेत्र के मोटा रोड पर गांव अठलकडा के पास नलकूप की कोठरी के बाहर पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। वहीं, मुंह में कपड़ा ठुसा था। रविवार सुबह छह बजे स्थानीय युवक की सूचना पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को बरामद किया। डीलर ने पुलिस को बताया कि उसके हिस्सेदार ने उसे अपने घर में बंद कर दिया था।
विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनोज कुमार पिछले पांच दिन से लापता थे। खोजबीन के बाद जब उनका पता नहीं लगा तो उनकी पत्नी पिंकी ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए 11 अप्रैल को बिछवां थाने में तहरीर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बुधवार को पार्टनर से 20 लाख रुपये लेनदेन का हिसाब करने के लिए गए थे। जहां से नहीं लौटे, फोन किया तो उन्होंने कहा कि पार्टनर मातादीन, बृजमोहन निवासी रमईहार मैनपुरी, स्वामी शरण निवासी परमकुटी के साथ हैं। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद मोबाइल भी बंद हो गया।

मनोज शाक्य के मिलने के बाद बिछवां पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके हिस्सेदार मातादीन ने उसे अपने घर में बंद कर दिया था। रविवार को किसी वाहन में डालकर वे लोग उसे यहां फेंक गए। बिछवां पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर के विरुद्ध कई मामले थानों में दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें