फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी के हक को ली आंदोलन की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी के अधिकार के लिए पुरोहित आंदोलन की तैयारी कर चुके हैं। युवाओं ने आंदोलन की शपथ लेकर मैदान ए जंग का एलान कर दिया है। कल से शुरू होने वाले चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। वहीं मंगलवार को भी पुरोहितों की नाराजगी कम नहीं हुई।
विज्ञापन

राजापुर को तुलसीपीठ दिए जाने की घोषणा के बाद तीर्थनगरी सोरों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाराज है। बजट में तीर्थनगरी को बहुत कुछ मिलने की उम्मीद लगाए बैठे पुरोहितों के हाथ निराशा लगी। वहीं अब तुलसीदास पर राजापुर का हक जताने के संकेत से पुरोहितों में उबाल है। तीर्थनगरी में चरणबद्ध आंदोलन शुरू हुआ है। युवा गुरुवार से आंदोलन के लिए मैदान में कूदेंगे। मंगलवार को आंदोलन की शुरूआत के लिए युवाओं ने शपथ ली। सोरों के हरिपदी गंगाघाट स्थित तुलसी स्मारक पर युवा एकत्रित हुए और एतिहासिक आंदोलन की घोषणा करते हुए तीर्थ और तुलसी का हक पाने की शपथ ली। युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए तमाम पुरोहित भी मौजूद रहे। युवा भूपेश शर्मा ने कहा कि आंदोलन का प्रथम चरण शुरू हो चुका है। यह अनवरत चलेगा। ओम सिंह मिश्रा, धन कुमार मुरारी, अनीता उपाध्याय, कपिल पंडित, सीटू तिवारी, अभय मिश्रा, रामदास शर्मा, अन्नू, सचिन दुबे, मनीष, सत्यम चौबे, आशीष काके, आशीष दौदेरिया, अवधेश शर्मा, गोपाल भारद्वाज, अंशुल दुबे आदि मौजूद रहे।
गंगाभक्ति समिति ने दिया समर्थन
कासगंज। युवाओं के आंदोलन को अब गति मिलेगी। अब तक दो मंचों के बैनर तले आंदोलन हो रहा था, लेकिन अब पुरोहित एक मंच पर आ गए हैं। न तो कोई राजनीतिक बंधन है और न ही धार्मिक संगठनों की बंदिशें। गंगा भक्ति समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने युवाओं के आंदोलन को समर्थन दे दिया है। सतीश भारद्वाज ने कहा कि सोरों के सम्मान में तुलसी बाबा का हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने भेजी रिपोर्ट
कासगंज। सोरों में पुरोहितों के आंदोलन को देखते हुए खुफिया विभाग सतर्क है। विभाग ने पुरोहितों की अब तक की गतिविधियों की रिपोर्ट खुफिया मुख्यालय भेजी है। इसके अलावा खुफिया विभाग के अफसर पूरी तरह सतर्क हैं और सोरों में तमाम पुरोहितों के संपर्क में जुड़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें