टूंडला। कानपुर-टूंडला रेलखंड पर ट्रैक फ्रैक्चर के चलते शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। मौके पर पहुंची टीम के फ्रैक्चर ठीक किए जाने के बाद रेल यातायात सुचारु हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
गुरुवार सुबह छह बज कानपुर-दिल्ली रेलखंड के साम्हो-अछल्दा रेलवे स्टेशनों के बीच से मालगाड़ी गुजरी तो चालक ने जर्क महसूस किया। रेल चालक ने सहायक स्टेशन मास्टर से नियंत्रण कक्ष को ट्रैक फ्रैक्चर होने की जानकारी दी। पीछे आ रहीं ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया गया। इसके साथ ही तत्काल ट्रैक फ्रैक्चर ठीक करने वाली टीम को मौके पर भेजा गया।
मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक फ्रैक्चर को अस्थायी रूप से ठीक कर लिया। इसके बाद ही ट्रेनों का आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान भुवनेश्वर-नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को धीमी गति से सबसे पहले निकाला गया। वहीं इस दौरान पूर्वा एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहीं।