फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन का पाठ पढ़ाता है स्काउट-गाइड कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- कुसमरा। नगर के जेएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन में बीएड संकाय का तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर आयोजित हुआ। इसमें पहले दिन स्काउट गाइड के नियमों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ चेयरमैन सजंय कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्काउट के नियम सीखने से व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी आसान बना लेता है। इसका ज्ञान जीवन के लिए अति उपयोगी है। इसके बाद स्काउट-गाइड के प्रशिक्षक रामकृष्ण शुक्ला ने अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में उन्होंने शिष्टाचार, ध्वज के नियम- प्रतिज्ञा, सिद्धांत, प्रगतिशील पाठ्यक्रम, सलामी, बायां हाथ मिलाना और स्काउट का इतिहास आदि के बारे में समझाया। इसके अलावा राममोहन मिश्रा व रामपाल गिरि ने भी स्काउट के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर प्राचार्य धर्मेंद्र बघेल, महेंद्र प्रताप शर्मा, सौरभ यादव, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, पंकज दीक्षित, प्रेमपाल सिंह यादव, कुलदीप दीक्षित, सुधीर दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें