फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन रद्द करने पर लोगों ने घेरा डीआरएम ऑफिस, जमकर किया हंगामा

Thu, 13 Dec 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डीआरएम ऑफिस का घेराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों के निरस्त करने का विरोध शुरू हो गया है। आगरा में गुरुवार को अछनेरा के लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक का घेराव कर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि ईदगाह-भरतपुर पैसेंजर को निरस्त नहीं किया जाए। डीआरएम ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भाजपा के किसान नेता मोहन सिंह चाहर के नेतृत्व में अछनेरा और किरावली के दर्जनों लोग दोपहर 12 बजे तक डीआरएम कार्यालय पहुंच गए। उनका कहना था कि अछनेरा, फतेहपुरसीकरी, किरावली से सैकड़ों लोग रोजाना मजदूरी करने के लिए भरतपुर व बयाना तक जाते हैं। 

रेलवे ने 13 दिसंबर से ईदगाह भरतपुर, आगरा बयाना पैसेंजरों को दो माह के लिए रद्द कर दिया है। ऐसे में यहां से दैनिक मजदूरी करने जाने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी। लोगों ने कार्यालय में नारेबाजी शुरू कर दी। डीआरएम रंजन यादव ने लोगों से ज्ञापन लिया। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि यह निर्णय रेलवे बोर्ड का है। वह लोगों की समस्याओं को देखते हुए कम से एक फेरा गाड़ी का शुरू करने के लिए पत्र लिखेंगे। भाजपा नेता मोहन सिंह का कहना था कि राजस्थान की ओर जाने वाली बयाना, बांदीकुई, भरतपुर सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं। इससे लोगों पर खासा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें