जसराना। सरकार द्वारा चलाईं जा रही योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभार्थियों से मिलकर उनके विचार जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपाई गांवों में जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
गुरुवार को जसराना ब्लॉक की एक टोली के प्रमुख एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. संजीव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पारौली, नगला रामा, मिलावली पहुंचे। ग्रामीणों से मिलकर उन्हें केंद्र-प्रदेश की योजनाओं की जानकारी दी।
डा. संजीव यादव ने बताया कि गांवों के विकास के लिए मोदी सरकार द्वारा आवास योजना, शौचालय योजना, सहज हर घर बिजली योजना के साथ अनेकों योजनाओं के माध्यम से गांव के गरीबों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार निरंतर योजनाओं का संचालन कर रही है।
इस मौके पर धीरज बघेल, सुंदर बघेल, अमलेश राजपूत, अरविंद राजपूत, असीम, अवधेश, असीम आदि पार्टी कार्यकर्ता साथ में रहे।