फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीकेज से जली गर्भवती को बचाने में पति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/टाउनशिप। कृष्णानगर के गांधीनगर में गुुरुवार को खाना बनाते हुए सिलिंडर से गैस लीकेज होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर गर्भवती महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने आया पति भी झुलस गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दंपती को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने जेठ-जेठानी पर जलाने का आरोप लगाया, जबकि पति ऐसे आरोपों से इनकार कर रहा है।

चौकी कृष्णानगर के गांधी नगर निवासी गब्बर पुत्र पूरनमल की पत्नी पार्वती (27) खाना बना रही थी। इसी बीच सिलिंडर की पाइप लीकेज होने से आग लग गई। आग की लपटों में घिरी पत्नी को बचाने के लिए पति भी दौड़ा। दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। कृष्णानगर पुलिस ने आनन-फानन में दंपती को स्वर्ण जयंती अस्पताल मेें भर्ती कराया।

चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बंटवारे को लेकर है परिवार में विवाद

गोवर्धन निवासी ओमप्रकाश की बेटी पार्वती और पूरनमल के बेटे गब्बर की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दंपती पर आठ साल का बेटी गोरा और पांच साल का बेटा गणेश है। सैलून का काम करने वाला गब्बर परिवार के साथ काफी खुश रह रहा है। बताया जाता है कि परिवार में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उसी के चलते काफी दिन के बाद बुधवार को विवाहिता मायके से ससुराल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें