फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास में तैनात होमगार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। डीएम आवास पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। होमगार्ड की मौत के तीन घंटे बाद तक जब कोई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल नहीं पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए परिजनों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। 15 मिनट तक लगे जाम से जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गईं।


रविवार को थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला दुहाई निवासी जिनेंद्र कुमार 45 पुत्र रघुवरदयाल की मौत हो गई। मृतक के भाई यतेन्द्र कुमार ने बताया कि जिनेंद्र सुबह आठ बजे घर से डीएम आवास पर ड्यूटी करने निकला। नौ बजे ड्यूटी पर पहुंचने के बाद करीब सवा नौ बजे उसके सीने में दर्द हुआ। जिसे जिलाधिकारी की गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



जहां चिकित्सकों ने जिनेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। तीन घंटे इंतजार करने के बाद जब कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो परिजन आक्रोशित हो गए। जिला अस्पताल के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद तहसीलदार दुर्गेश यादव मौके पर पहुंचे। जिनेंद्र के के बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन



एडीएम प्रशासन पर लगाया आरोप
पीड़ित परिजनों ने बताया कि जिनेन्द्र ने अक्तूबर माह में एडीएम प्रशासन के आवास पर ड्यूटी की थी। जिसका मस्टररोल एडीएम प्रशासन द्वारा जारी न किए जाने की वजह से होमगार्ड को वेतन तक नहीं दिया गया। इसको लेकर होमगार्ड तनाव में था। अगर होमगार्ड को वेतन समय से मिल जाता तो अनहोनी नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें