वृंदावन (मथुरा)। दीपावली महोत्सव के अंतर्गत धनतेरस की शाम ठाकुर राधावल्लभ महाराज रजत निर्मित हठरी में विराजे। भक्त भी अपने आराध्य ठाकुर राधावल्लभ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मंदिर सेवायत टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी ने बताया कि दीपावली महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर श्रीराधावल्लभ महाराज हठरी में विराजित होकर भक्तों को दर्शन देते हैं।
कहा कि चली आर रही परंपरा के अनुसार ठाकुर राधावल्लभ महाराज धनतेरस से चांदी की हठरी में विराजते हैं और भैया दूज तक पांच दिन लगातार भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान आनंदलाल गोस्वामी, अक्षय गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी, गौरव गोस्वामी और उदित गोस्वामी ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया।