फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में किसान और युवक की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
राया/मथुरा। राया के गांव अयेरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। युवक रिश्तेदारी में जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, एक दूसरी घटना में जमुनापार के गांव लोहवन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने किसान को टक्कर मार दी इससे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


अलीगढ़ के इगलास निवासी जयपाल (25) पुत्र बनवारीलाल बाइक से मथुरा रिश्तेदारी में आ रहा था। वह थाना राया के गांव अयेरा के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। राया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

युवक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, दूसरी घटना में थाना जमुनापार के सुखदेव नगर निवासी दर्याब सिंह (45) पुत्र रामचरन किसान थे। रविवार की रात वह पैदल बाजार के लिए निकले थे।
विज्ञापन


गांव लोहवन के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जमुनापार पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नयति हास्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें