फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी कुंड में श्रद्धालुओं ने छोड़ा पेठा फल, किया स्नान, गूंजे राधे-राधे के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। किशोरी तेरी चरनन की रज पाऊं, बैठी रहूं राधाकुंड तट पै श्याम राधिका गाऊं, किशोरी तेरी चरनन की रज पाऊं। श्रीराधारानी कुंड में अहोई अष्टमी स्नान के दूसरे दिन भी देशी-विदेशी लाखोें भक्तों ने जोड़े के साथ कुंड में पेठा छोड़ कर स्नान किया।
विज्ञापन


कस्बे के सभी संपर्क मार्ग और राधारानी परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राधारानी कुंड के चहुंओर भीड़ का सैलाब दिखाई दे रहा था। रात के 12 बजते ही कुंड के चारों ओर स्नान के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पलक झपकते ही घाटों पर बैठे श्रद्धालु राधारानी के जयकारों के बीच आस्था की डुबकी लगाने लगे। संगम के रास्तों पर भीड़ का इतना दबाव था की निकल रहे भक्तों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया। मनोकामना की चाहत में दंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर स्नान किया।

पंकज खंडेलवाल, रवि वशिष्ठ ने आंखों देखा हाल सुनाया। नि:संतान दंपतियों ने संतान की मनौती मांगी। एसडीएम नागेंद्र सिंह, ईओ अजय कुमार, सीओ विनय कुमार, थाना प्रभारी विनोद कुमार, सुनील कुमार पांडेय, अमित भाटी, पंकज खंडेलवाल, सचिव कृष्णमुरारी, विष्णु रावत, बृज भूषण, सुरेश जोशी आदि व्यवस्थाओं में लगे थे। भीड़ के चलते बहुत से श्रद्धालु बिछड़ गए। पप्पी मिश्रा ने बताया कि नगर के रास्ते संकरे होने और पुलिस द्वारा रास्ते में रस्सा डालकर भीड़ को रोकने पर मार्गों में भीड़ का दबाव बढ़ गया। रामलीला मैदान तिराहा, साक्षी गोपाल मंदिर, सब्जी मंडी तिराहा, गोपाल घाट, संगम मार्ग, जवाहर चौक आदि स्थानों पर लोग घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें