फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले तेल के सौदागरों को बचाने की तैयारी

विज्ञापन
काले तेल के खेल में कार्रवाई फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। शहर के हाईवे-91 किनारे स्थित मां पूर्णागिरि कोल्ड स्टोर से पकड़े गए काले तेल के टैंकरों और ड्रमों के मामले में प्रशासन पूरी तरह से लीपापोती करने के मूड में नजर आ रहा है। काले तेल के सौदागरों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट गले उतरती नजर नहीं आ रही है। एसडीएम ने मामले में कोल्ड स्टोर प्रबंध तंत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, लेकिन प्रबंधतंत्र में कि सी जिम्मेदार व्यक्ति का नाम नहीं खोला गया है। अब तक की गई कार्रवाई कुछ और ही बयां करती नजर आ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, 13 अक्तूबर को हाईवे किनारे स्थित मां पूर्णागिरि कोल्ड स्टोर से एएसडीएम विनीत उपाध्याय और एएसडीएम नंदलाल वर्मा ने कार्रवाई करते हुए काले तेल के दो टैंकर और चार ड्रम बरामद किए थे। मामले में प्रशासन के हाथ कोई पुख्ता जानकारी अब तक नहीं लग सकी है। वहीं प्रशासन ने काले तेल के सौदागरों को बचाने के लिए कोल्ड स्टोर प्रबंध तंत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि रिपोर्ट में कोल्ड स्टोर के किसी जिम्मेदार का नाम तक नहीं खोला गया। अब तक हुई टाल मटोल कार्रवाई से साफ है कि मामले में लीपापोती करने की तैयारी हो रही है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भाजपा नेता के बताए जा रहे टैंकर
सूत्रों की मानें तो कोल्ड स्टोर से बरामद किए गए एक भाजपा नेता के हैं। इसके चलते प्रशासन अपने हाथ पीछे खींचने की कवायद कर रहा है। बताया जाता है कि भाजपा नेता के जिले के एक बड़े पदाधिकारी और नेताओं से अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन

जुटाई जा सकती थी जानकारी
प्रशासन का दावा है कि कोल्ड स्टोर संचालक का नाम पता नहीं चल सका है। जबकि अधिकारी चाहते तो उद्यान विभाग से जानकारी जुटाई जा सकती थी। ऐसे में साफ है कि कहीं न कहीं मामले को दबाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

एएसडीएम विनीत उपाध्याय द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। बाकी अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आईपी पांडेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें