एटा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश डालना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। अधिवक्ता देवेश कुमार पाठक आदि ने कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर उक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार लोकसभा इलेक्शन 2019 व्हाट्स एप ग्रुप पर श्रीकृष्ण गौतम द्वारा दुर्गा मां के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए संदेश पोस्ट किया गया है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री अमित दीक्षित, राम किशन तिवारी आदि ने लिखित तहरीर देकर उक्त के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने व सांप्रदायिक उन्माद फैलाने एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामले से पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया है।