फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट पर भाजपा कर रही साजिश

विज्ञापन
अाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। एससी-एसटी एक्ट पर भाजपा सवर्ण और एससी-एसटी को लड़वाने की साजिश कर रही है। भाजपा सरकार के वकील ने पहले सुप्रीम कोर्ट में इसमें परिवर्तन की बात कही। जब विरोध हुआ तो उस पर कानून तैयार कर दिया। यह बात आप के प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने एक होटल मेें आयोजित प्रेेस वार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के गन्ना किसानों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। एक तरफ उनका 11 हजार करोड़ बकाया नहीं दे रही है तो दूसरी और डायबिटीज का बहाना करके उन्हें गन्ना की खेती न करने की सलाह दे रही है।
आप के प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश में आप द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर बताया कि वह फिलहाल पूरे प्रदेश में यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान संगठन के आंकलन के बाद ही तय किया जाएगा कि आप कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह गोवर्धन परिक्रमा और ठाकुर बांके बिहारी जी की दर्शन करने के बाद अन्य स्थानों पर जाएंगे। पत्रकार वार्ता में उनके साथ दिल्ली के विधायक नारायन दत्त शर्मा, जितेंद्र कुमार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सोमेंद्र ढाका के अलावा जिलाध्यक्ष अजय गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें