फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के इंतजाम फेल, वाहनों पर लटक कर किया सफर

विज्ञापन
रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन त्योहार के चलते यात्रियों को बसें न मिलने से बेहद परेशानी हुई। शुक्रवार को हाईवे पर यात्रियों की भीड़ थी और रोडवेज की बसें कम। इटावा और मैनपुरी रूट पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को बसें खचाखच भरी हुई थीं और स्टॉपेज पर रुके बिना सीधे निकल गई। सामान लिए यात्री घंटों इंतजार करते रहेा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद प्राइवेट और डग्गामार वाहनों से गंतव्य तक पहुंचे। आगरा वाले रूट पर अधिक परेशानी नहीं थी, लेकिन इटावा, मैनपुरी, कानपुर जाने वालों के लिए वाहन नहीं मिल रहे थे। सैकड़ों यात्री सुभाष तिराहा, जाटवपुरी चौराह, नगला बरी, आसफाबाद और जिला मुख्यालय दबरई तक हाईवे पर खडे़ थे।

डग्गामार वाहनों से शिकोहाबाद, सिरसागंज, कठफोरी तक जाकर आगे का सफर के लिए फिर प्राइवेट और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। लोग लटक कर और छतों पर बैठ कर जान जोखिम में डाल कर यात्रा कर रहे थे। परिवहन विभाग ने कोई खास इंतजाम नहीं किए थे। बसों का रूट बढ़ाया है।
विज्ञापन


डिपो के एआरएम राकेश कुमार का कहना है कि रक्षाबंधन पर 58 बसों का रूट बढ़ा दिया है। 40 बसें शिकोहाबाद से वाया मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली तक चलेंगी। दस बसें शिकोहाबाद से कानपुर होते हुए लखनऊ तक जाएंगी। आठ बसें शिकोहाबाद से एटा तक थी इनका रूट कासगंज तक किया है। शेष बसें आगरा और मैनपुरी रूट पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें