फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया मेरे यातायात के नियमों को निभाना

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन। अमर उजाला की मुहिम राखी के साथ हेलमेट की गूंज बुधवार को तीर्थनगरी वृंदावन में सुनाई दी। बहनों ने अपने भाइयों को हेलमेट भेंट करते हुए एक ही गीत गुनगुनाया कि भइया मेरे यातायात के नियमों को निभाना।
विज्ञापन


हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में अमर उजाला की मुहिम की सहभागी बनने के लिए एक आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने भाइयों को आमंत्रित किया और मंच पर राखी के साथ भाइयों को हेलमेट भेंट किया। छात्राओं (बहनों) का कहना था कि जो भाई रक्षा का सूत्र अपनी कलाई पर बांधकर हमारी रक्षा कर संकल्प लेते है यह हेलमेट ऐसे भाईयों की रक्षा सड़क पर चलते समय करेगा।

छात्रा शालिनी और रुचि ने कहा कि मैं अपने भाई को कभी भी बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने दूंगी। मोहिनी ने कहा कि सड़क पर चलते समय यह हेलमेट मेरे भाई की रक्षा करेगा। सौम्या ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम इस राखी के त्योहार पर हम भाई बहनों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें