फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में तिरंगा लेकर 72 किमी दौड़ा युवक

विज्ञापन
तिरंगा लेकर दौड़ लगाता युवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। 72वें स्वतंत्रता दिवस पर बलदेव के गांव रदोई निवासी भूरा पुत्र शीशपाल ने अनोखी मिसाल पेश की। इस मैराथन धावक ने 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ 72 किमी की दौड़ लगाई।
विज्ञापन


बुधवार को प्रात: चार बजे अपने गांव से दौड़ शुरू कर प्रात: 10:20 बजे नौहझील पहुंचा। हाथ में तिरंगा थामे इस नौजवान को देखने लोग इकट्ठे हो गए। मैराथन धावक भूरा ने बताया कि उसे अपनी भारत माता पर गर्व है और वह देश के लिए दौड़ना चाहता है।

नौहझील के गांव मरहला मुक्खा में भूरा का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में ओमप्रकाश, नगेंद्र चौधरी, रूप सिंह, उमेश कुमार, शिवम मिश्रा, कुलदीप आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें