फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना की चपेट आई जय सिंहपुरा खादर की कालोनी

विज्ञापन
उफान पर बह रही यमुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। तेज गति से बढ़ रही यमुना ने हाई फ्लड एरिया जय सिंहपुरा खादर में पैर पसारना शुरू कर दिया है। यमुना का पानी खादर के गणेश धाम तक आ गया है। खतरा भांपकर लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए हैं। उधर, नगर निगम या जिला प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों में मुनादी तक नहीं कराई है जहां पर बाढ़ आने की संभावना है।
विज्ञापन


हथिनी कुंड से छोड़े जा रहे पानी से यमुना जल धीरे-धीरे करके हाई फ्लड एरिया को अपनी चपेट में ले रहा है। सोमवार को यमुना का पानी जय सिंहपुरा खादर की कालोनियों तक पहुंच गया। यह जल सबसे पहले गणेश धाम तक पहुंचा। यह यमुना से सटा हुआ एरिया है। इसमें करीब 200 आवास बने हुए हैं। इस क्षेत्र में यमुना जल पहुंचते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। यह पानी नाले के सहारे कॉलोनी तक पहुंचा।

बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों ने सुरक्षित स्थान तलाशना शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासी हरीश ने बताया कि अभी तक उनके पास प्रशासन या नगर निगम द्वारा कोई सूचना नहीं आई है कि बाढ़ आएगी या नहीं। नगर निगम या जिला प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों में मुनादी तक नहीं कराई है जहां पर बाढ़ आने की संभावना है।
विज्ञापन


निगम बनाएगा रैन बसेरा में अस्थाई शिविर
मथुरा। नगर निगम ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यमुना के दोनों और के क्षेत्रों में निगम जल्द ही मुनादी कराएगा और ऐसे स्थानों पर रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए रैन बसेरा व अन्य स्थानों पर सुरक्षित अस्थाई शिविर बनाएगा। इसके अलावा निगम द्वारा जमुनापार में नगला कोल्हू के निकट बनाई सब्जी मंडी को भी रैन बसेरा के रूप में तब्दील करने की तैयारी कर ली है। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हमने कर, स्वास्थ्य और निर्माण विभाग के कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें