फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के स्थापना समारोह में छाया शराबबंदी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोक नागरिक कल्याण समिति के छठवें स्थापना समारोह पर मदिरा मुक्ति सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह फिरोजाबाद क्लब में हुआ। समारोह में अलग-अलग क्षेत्र में समाजसेवा करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में शराबबंदी की आवाज उठाई गई।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ राजकुमार जैन कर्नाटक, पूर्व दस्यु सुंदरी और टीवी के चर्चित कार्यक्रम बिग बास में भाग लेने वाली सीमा परिहार, राहुल जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आगरा से आए स्वतंत्रता सेनानी चिम्मनलाल जैन ने कहा कि शराबबंदी के लिए कई आंदोलन किए। आजादी की लड़ाई अंग्रेजों सेे इसलिए नहीं लड़ी कि हमारा समाज शराब में डूबे। अब देश को सम्यक क्रांति की जरूरत है। पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार ने कहा कि प्रदेश में शराब बंद होनी चाहिए।

इस अभियान को आगे बढाउंगी। शराब से महिलाओं का उत्पीड़न होता है। अन्य प्रदेशों में तरह यूपी में शराब बंद होनी चाहिए। मेरठ से आई समाज सेविका जैनुल खान ने कहा कि शराब से महिलाओं का उत्पीड़न होता है। महिलाओं की सुरक्षा को खतरा रहता है। सरकार महिला सुरक्षा को पहले देखे। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा शराब पीकर किसी ने कोई अच्छा काम नहीं किया। लोक नागरिक कल्याण समिति के संस्थापक सतेंद्र जैन सौली ने कहा कि प्रदेश में शराब की बिक्री, सेवन एवं उत्पादन पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को शराबबंदी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। संचालन सुरेंद्र सिंह कुशवाह ने किया। इस दौरान यूएस पांडेय, हनीफ खाकसार, अरिहंत जैन, डा. एसपी लहरी, विष्णु बंसल, शिक्षक नेता रमेशचंद्र शर्मा, रामदास कुशवाह, शीलमणि शर्मा, बृजेश यादव, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, चेतन दीक्षित, हिकमत उल्ला, डा. उदयवीर सिंह, धर्मसिंह यादव, डा. होतीलाल, सुरेश कन्हैयानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें