फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई को नकली करंसी भेजने पर बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
एक हजार के नकली नाेट
विज्ञापन
कासगंज। नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर किए गए नोटों को आरबीआई वापस भेजने में बैंक प्रबंधकों ने नकली करेंसी भी खपा दी। गंजडुडवारा की भारतीय स्टेट बैंक शाखा से भेजे गए नोटों में 21 हजार रुपये नकली पाए गए। इसके बाद आरबीआई ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की गंजडुडवारा शाखा से नोटबंदी के दौरान जमा किए गए 500 व 1000 रुपये के नोट नवंबर माह में आरबीआई कानपुर शाखा को भेज गए। इन नोटों की जांच करने में 21 हजार रुपये के नोट नकली निकले। इसमें 500 रुपये के 20 तथा 1000 रुपये के 11 नकली नोट शामिल हैं। इसके बाद दावा अनुभाग निर्गम विभाग कानपुर के प्रबंधक सत्य कुमार ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कराने को पुलिस अधीक्षक के पास तहरीर भेजी। पुलिस अधीक्षक ने तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी को तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पहले भी निकल चुके हैं नकली नोट
कासगंज। गंजडुडवारा शाखा से आरबीआई को भेजे गए पुराने नोटों में पहले भी नकली नोट निकल चुके हैं। अक्तूबर 2017 में भेजी गई करेंसी में 500 रुपये के 15 नोट नकली निकले थे। आरबीआई ने जांच के बाद जून माह में तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें