फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लेखपालों पर एस्मा की गई कार्रवाई

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मैनपुरी। लेखपालों की हड़ताल पर शासन के कड़े रुख के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लेखपाल संघ के चार पदाधिकारियों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई करके रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिले में प्रोबेशन अवधि में काम कर रहे 108 लेखपालों को सेवा समाप्ति का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


लेखपालों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के चलते शासन के निर्देश पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आम आदमी की सहूलियत के लिए डीएम ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी को डीएम ने अधिकृत किया है। वहीं लेखपाल संघ के चार पदाधिकारियों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की गई है।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष महेशचंद्र यादव, जिला मंत्री आदित्य कुमार दीक्षित, तहसील सदर के अध्यक्ष दीपचंद्र वर्मा, तहसील मंत्री ब्रजेश राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जिले में प्रोबेशन अवधि में काम कर रहे 108 लेखपालों को सेवा समाप्ति का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। लेखपालों के नोटिस नहीं लेने पर उनके घरों पर नोटिस चस्पा करा दिए गए हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी लेखपाल हड़ताल पर हैं। इससे तहसील में कई काम लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रोबेशन का नहीं आया परिणाम
जिले में प्रोबेशन पीरियड में काम कर रहे 108 लेखपालों की एक माह पूर्व राजकीय इंटर कालेज में परीक्षा हुई थी। इसका परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लेखपालों का प्रोबेशन अवधि समाप्त होने के बाद उनको नियमित किया जाएगा।

अब 116 लेखपालों पर नजर
जिले में 324 लेखपालों की तैनाती है, जिनमें से 108 लेखपाल प्रोबेशन अवधि में काम कर रहे हैं। छह तहसीलों सदर, भोगांव, करहल, किशनी, घिरोर, कुरावली में 116 स्थाई लेखपाल काम कर रहे हैं। शासन द्वारा लेखपालों की हड़ताल को गैर कानूनी घोषित करके एस्मा लागू किए जाने के बाद अब प्रशासन की नजर 116 स्थाई लेखपालों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें