फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में जल्दी रोपे जाएंगे डेढ़ लाख पौधे

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में एक लाख 65 हजार पौधे लगाने के आदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को दिए हैं। आदेश के बाद बीएसए ने सभी ब्लाकों में पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इसके लिए बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पौधे एका ब्लाक में लगाए जाएंगे। इस ब्लाक में 23,384 पौधे लगेंगे। सबसे कम लक्ष्य फिरोजाबाद नगर क्षेत्र को दिया गया है। हालांकि यहां स्कूलों की संख्या ब्लाकों के सापेक्ष काफी कम है। बेसिक शिक्षा विभाग ने आदेश तो जारी कर दिया, लेकिन इतने पौधे लगाने के लिए बजट कहां से आएगा यह शिक्षाधिकारियों को भी पता नहीं है।

यदि पाठशालाओं में ईमानदारी से डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगेंगे तो कुछ दिन बाद नजारा देखने लायक होगा। फलदार और फूल वाले पौधे लगाने पर जोर रहेगा। बीएसए अरविंद पाठक का कहना है कि शासन का आदेश है कि परिषदीय विद्यालयों में पौधरोपण किया जाए। हमने ब्लाक के हिसाब से लक्ष्य को निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें