फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जनपद के 150 शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हैं। जिन शिक्षकों के नाम सूची में शामिल हो गए हैं उन्होंने रिलीव होने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन शिक्षक शिक्षिकाओं को 28 जून तक रिलीव होकर तैनाती जनपद में कार्यभार ग्रहण करना है।


जनपद में काफी संख्या में बाहरी जनपदों के शिक्षक बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में सेवारत हैं। इन शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए अपने आवेदन फार्म भरे। बेसिक शिक्षा परिषद ने स्थानांतरण के मानकों की कसौटी पर खरे उतरने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर अपनी मोहर लगा दी। जनपद के सात विकास क्षेत्रों में से 150 शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस सूची में स्थान पा लिया। जैसे ही शिक्षकों को सूची जारी होने की जानकारी मिली तो वे सूची में अपना नाम देखने के लिए कार्यालय में दस्तक देने लगे। ताकि वे अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकें।
विज्ञापन



शिक्षकों को ये औपचारिकताएं करनी हैं पूरी
सबसे पहले शिक्षक अपने तैनाती विद्यालय से निर्धारित प्रारूप पर विकास क्षेत्र के लिए कार्य मुक्त होगा।
कार्य मुक्त होने से पहले शिक्षक शिक्षिकाओं को देना होगा विद्यालय एवं बैंक का अदेय प्रमाणपत्र।
शिक्षक शिक्षिकाओं को तैयार करनी होगी तीन पत्रावलियां, एक पत्रावली रह जाएगी विकास क्षेत्र पर।
पत्रावली के साथ लगेंगे शैक्षिक, स्थानातंरण, समायोजन,पदोन्नति, निलंबन बहाली,ऑनलाइन आवेदन की छाया प्रति।

निलंबित शिक्षक शिक्षिकाएं नहीं हो सकेंगे स्थानांतरित
कासगंज। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची भले ही जारी हो गई हो, लेकिन जो शिक्षक शिक्षिकाएं किसी कारण से अभी भी निलंबित चल रहे हैं वे सूची में नाम होने के बाद भी स्थानांतरित नहीं हो पाएंगे। उनके कार्य मुक्त होने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षक शिक्षिकाओं के स्थानांतरण की प्रक्रिया के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे स्थानांतरण से संबंधित सभी प्रकियाएं समय से पूरी हो सकें। अंजली अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें