फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मई को द्वारिकाधीश का होगा अनूठा विवाह

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अधिकमास में ठाकुर द्वारिकाधीश प्रभु का विवाह कार्यक्रम होगा। 27 मई को होने वाले विवाह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विवाह में सजावट के लिए विदेशों से फूल मंगवाए जा रहे हैं। 27 को नगर में ठाकुर द्वारिकाधीश की बारात बैंडबाजों साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन


आयोजक गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि दिव्य विवाह समारोह में बड़ी संख्या में बाराती प्रभु के विवाह में शामिल होंगे। विवाह के सभी कार्यक्रम रीति रिवाज के साथ मंदिर प्रांगण में पूरे होंगे। 27 मई को होने वाले द्वारिकाधीश प्रभु के विवाह के मौके पर देश और विदेश से फूल मंगवाए जा रहे हैं।

इसमें बंगलूरू से जेस्मिन कुंद के खुशबूदार फूलों की बढ़ी खेप आ रही है। झूमरों वाले फूल से पांडाल बनाया जाएगा। द्वारिकाधीश मंदिर में प्रभु के फेरों के लिए विवाह वेदी बनाई जा रही है। मंत्रोच्चारण के बीच रुक्मिणी का कन्यादान होगा। विद्वान पंडित द्वारा विवाह की रस्म पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन


विवाह के मौके पर पूरे नगर को सजाया जाएगा। इसमें विश्राम बाजार से स्वामी घाट तक सड़क पर लाल कालीन बिछेगी। रास्ते में जगह-जगह शहनाई वादन होगा और शर्बत की प्याऊ लगेंगी। बारातियों का जगह-जगह स्वागत होगा और नगर में सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें